नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी घोषित कर दी गई है लेकिन इस दिन निर्धारित परीक्षाएं पूर्ववत सारिणी के अनुसार होंगी। पहले सामान्य रूप से 27 मई को रखी गई छुट्टी को अब 28 मई को स्थानांतरित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा नोटिस के अनुसारविश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, संकाय, विभाग, कॉलेज और संबद्ध संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।अवकाश के दिन परीक्षा संचालित करने के बारे में डीयू में परीक्षा से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि परीक्षा की तिथि पहले से 28 मई निर्धारित है लेकिन नियमानुसार परीक्षा को निर्धारित तिथि से पहले नहीं करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: बकरीद की छुट्टी के चलते 28 मई को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित, NTA जल्द जारी करेगा नई डेट 28 मई को स...