सिमडेगा, मई 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर जिले के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। शहर के बाजारों में मसाले, सेवई, कपड़े और बकरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि इस बार त्योहार की खुशियों पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। व्यापारियों के अनुसार ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण मसाले, कपड़े और बकरों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- बकरीद की खरीददारी पर महंगाई का सायामहंगाई का असर बाजार में कपड़ों के दाम करीब 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जबकि मसालों की कीमतों में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिले के मुख्य बाजार, खैरनटोली, भट्ठीटोली और मार्केट कंपलेक्स में बकरों की खरीद-बिक्री तेज हो गई है। लेकिन इस बार बकरों की औसत कीमत में भी करीब 15 फीसदी तक वृद्धि हुई ...