गोरखपुर, मई 29 -- पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर बुधवार देर रात बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। तीसरे को उपचार कर घर भेज दिया। तीनों बकरीद की खरीदारी कर लौट रहे थे। पिपरौली बाजार निवासी तालिब का 17 वर्षीय पुत्र सोनू, अजहर का 22 वर्षीय पुत्र बैदुल्लाह और सलीम का 21 वर्षीय पुत्र समीर बकरीद पर खरीदारी के लिए शहर आए थे। देर रात लौटते समय कालेसर जंगल कौड़िया फोरलेन पर जगतबेला और जमुआड़ के बीच बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। समीर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर द...