संभल, मई 28 -- बकरीद पर्व को स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की है। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि पर्व के दौरान कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। पालिका प्रशासन ने सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए 114 वाहनों की तैनाती की है। इनमें किराये की ट्रैक्टर-ट्रालियां, मिनी टिपर, डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर लोडर शामिल हैं। इसके अलावा 15 अतिरिक्त वाहनों को रिजर्व रखा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सके। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था संभालने के लिए 735 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को अलग-अलग वार्डों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ये कर्मचारी ...