बकरीद आज, जिले के 540 ईदगाहों में पढ़ी जायेगी नमाज
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर बुधवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। गुरुवार को जनपद की 540 मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है जबकि अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार के पूर्व संध्या पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजारों में सेवई, इत्र, टोपी, कुर्ता-पायजामा और कुर्बानी के पशुओं की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। शहर से लेकर कस्बों तक की मंडियां देर रात तक गुलजार रहीं। शहर के तकिया, पहाड़पुर, आसिफगंज, सरायमीर, बिलरियागंज, निजामाबाद और मुबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.