हरदोई, मई 27 -- हरदोई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को जिले की करीब 100 ईदगाहों और 386 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जनपद को दो सुपर जोन और सात जोन में बांटा गया है। वहीं 128 क्लस्टर मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखेंगी। एएसपी पूर्वी सुबोध कुमार ने बताया कि सीओ और एसडीएम स्तर पर धर्मगुरुओं व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर प्रशासनिक निर्देशों की जानकारी दी गई है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 7 जोन, 27 सेक्टर में बांटा जिला, ड्रोन से निगरानी खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने पर भी प्रतिबंध रहेग...