मुजफ्फरपुर, मई 27 -- हथौड़ी। थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की साथ ही अफवाहों से दूर रहने को कहा। बैठक में लोगों ने पुलिस को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुखिया अभिमन्यु सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनीश शाही, समाजसेवी रामबाबू राय, फैजान मुस्तफा, वरुण कुमार, सरपंच गौरीशंकर, रामप्रताप सहनी, पूर्व मुखिया शंभू सहनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद : अफवाहों से दूर रहने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...