फतेहपुर, अप्रैल 25 -- खागा। कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बकरियों से लदी पिकअप पलट गई जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बकरियां घायल हो गईं। फतेहपुर से उड़ीसा जा रही पिकअप खासमऊ ओवरब्रिज के पास अचानक खराब हो गई। चालक औकी अहमद और उसका सहयोगी वाहन से उतरकर मैकेनिक का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और उसमें लदी बकरियां सड़क पर बिखर गईं। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड इसी बीच पीछे से आ रही एक कार भी पिकअप से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में चालक और कार सवार लोग बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.