शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- बंडा थाना क्षेत्र में बकरियों से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बनिगमा निवासी मिश्रीलाल का 32 वर्षीय पुत्र राधेश्याम अपने साथी जसकरन के साथ पीलीभीत जिले के पूरनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। बंडा-पूरनपुर मार्ग पर पोखरपुर के पास अचानक सड़क पर आई बकरियों से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राधेश्याम और जसकरन घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 108 एंबुलेंस से दोनों को बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां राधेश्याम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जसकरन की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.