बलरामपुर, जून 12 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहरा, लछुआपुर व पूरनपुर गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर चार बकरियों को मार डाला, जबकि कई अन्य बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र के बकरी पालकों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार भुजेहरा गांव निवासी मेवालाल, सफात, लल्लन, जुगुरा, गुल्लन सहित तमाम लोग अपनी बकरियों को गांव के पश्चिम स्थित चरागाह क्षेत्र में चराने गए थे। उनके साथ गांव की कुछ लड़कियां भी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान करीब चार आवारा कुत्तों का झुंड अचानक बकरियों पर टूट पड़ा। कुत्तों ने बकरियों को दौड़ाकर हमला करना शुरू कर दिया। बकरियों की चीख-पुकार सुनकर चरवाहे उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक...