हरदोई, मार्च 26 -- सुरसा। नेवलिया मजरा ओदरा गांव में जमीन पर बकरियां बांधने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित शिवकुमार का आरोप है कि विरोध करने पर अंजली, सुनीता, मालती सहित अन्य ने लाठी-डंडों से मारपीट की और धमकी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...