गौरीगंज, मई 16 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकरियां चोरी कर बेचने वाले दो अभियुक्तों को बिक्री से प्राप्त धनराशि के साथ गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान मो. कैफ निवासी तकिया जमुवारी तथा गुफरान निवासी गुलाम हैदर मजरे जाखा शिवपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मो. कैफ के पास से 3000 रुपये और गुफरान के कब्जे से 2500 रुपये बरामद हुए। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि चार दिन पहले उन्होंने क्षेत्र के पूरे गुलाम हैदर से तीन बकरियां और दो बकरे चोरी कर 10 हजार रुपये में बेच दिए थे। बरामद पैसे उसी बिक्री से प्राप्त धनराशि के थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...