बकरियां चराने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
लोहरदगा, मई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जोरी-जनवल सीमांत स्थित नदी में मंगलवार को डूबने से 20 वर्षीय दिलशाद अंसारी नामक युवक की मौत हो गई। जोरी ग्राम निवासी सयुब अंसारी के पुत्र दिलशाद की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दिलशाद मंगलवार को बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। यह भी पढ़ें- स्नान के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, साथियों की बची जान खोजबीन के दौरान नदी किनारे युवक के कपड़े पड़े मिले, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी के गहरे पानी में खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.