बकरा ले जाने के विरोध में पशुपालक को पीटा
मिर्जापुर, मई 19 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गाँव के दुबहां मजरा में सोमवार की शाम छह बजे जबरन बकरा ले जाने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने पशुपालक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी सर्रोईं में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के बौड़ई गाँव निवासी लालचंद पाल पुत्र स्व. श्रीनाथ पाल पशुपालक हैं। वह बघेड़ा कला गाँव के दुबहां मजरा में बकरियों का झुंड लेकर गए थे। वहां से शाम वापस लौट रहे थे। तभी दो युवक बकरा खींचकर बाइक से लेकर भागने लगे। पशुपालक उनसे भिड़ गया। दोनों ने पशुपालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फूट गया। लहूलुहान कर मनबढ़ मौके से भाग निकले। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.