बकरा मंडी में उमड़ी खरीदारों की भीड़
गाजीपुर, मई 25 -- दिलदारनगर। बकरा मंडी में बकरीद को लेकर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिला सहित आरा, बक्सर और भभुआ समेत कई जिलों से लोग बकरों की खरीदारी करने पहुंचे। मंडी में 16 हजार रुपये से लेकर एक लाख 80 हजार रुपये जोड़ी तक बकरों की खरीद-फरोख्त हुई। ईद-उल-अजहा का त्योहार 27 या 28 जून को मनाया जाएगा, जिसे कुर्बानी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मेला संचालक आनंद प्रकाश ने बताया कि बकरीद से पहले यह अंतिम प्रमुख रविवार मेला था, जबकि सोमवार और बुधवार को भी मंडी लगेगी। मंडी में विभिन्न नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए थे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा इंसान को कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देता है महंगे दामों के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.