बकरा बकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा, जून 18 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। पंचायत भवन परिसर में गुरूवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरा बकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा,बीडीओ नैमन कुजूर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी राखी टोप्पो, मुखिया उर्मिला कुजूर उपस्थित थे। इस दौरान छः लाभुकों के बीच बकरा बकरी वितरण किया गया। जिसमें चार लाभुकों को 75 प्रतिशत एवं दो लाभुक को 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। प्रत्येक लाभुक को बंगाल नस्ल के आठ बकरी व दो बकरा दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि रोजगार के लिए अनुदान पर बकरी पालन के लिए सरकार पशुधन दे रही है,ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।बकरी पालन आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है।इससे ग्रामीण समृद्घ बन सकते हैं। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.