बकरा चोर गिरोह सक्रिय, पहले मांगा पानी फिर बकरा लेकर रफूचक्कर
उरई, मई 1 -- कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले आराजी लाइन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक घर पर दो बाइक सवार युवक पहुंचे और घर के दरबाजे पर बैठी गृहस्वामनी से बोले प्यास लगी है पानी दे दो। महिला पानी लेने अंदर गई और जब वापस लौट कर आई तो न तो बाइक सवार थे और न ही घर के बाहर बंधा उसका कीमती बकरा था। पीड़ित सलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि साहेब उसके बकरे की कीमत 20 हजार रुपए थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- बारात गए युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.