बकरा चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे
शामली, मार्च 18 -- कैराना। बकरा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बकरा बरामद कर लिया है। गांव मन्नामाजरा निवासी इरफान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि गत सात मार्च को उसका बकरा घर के सामने घास चर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक बकरे को चोरी कर ले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने घटना में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चुराया गया बकरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजकुमार व शिवा उर्फ चेऊ निवासीगण गांव मस्तगढ़ थाना झिंझाना बताए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.