बकरा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। बदौसा थाने की पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरप्तार किया है। उप निरीक्षक लालाराम ने बताया कि मंगलवार को शाम बदौसा की रहने वाली एक महिला सुनीता पत्नी जितेन्द्र ने एक बकरा चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार बकरे व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। तलाशी में तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दुबरिया गांव निवासी सिकंदर खान पुत्र सिकदार खां व नदी टोला निवासी अशोक उर्फ छोटू पुत्र दच्ची शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.