नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। ईद पर खुले स्थानों में होने वाली कुर्बानी पर रोक लगाने और नैनीझील को प्रदूषण से बचाने के लिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सोमवार को सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें कहा है कि हाईकोर्ट ने पूर्व में पशुबलि को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की बलि केवल निर्धारित वधशालाओं में ही हो। जिससे पर्यावरण और नगर की धार्मिक गरिमा प्रभावित न हो। उन्होंने खुले स्थानों, सार्वजनिक मार्गों और नालों के समीप कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने, सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाने और पालिका, पुलिस, प्रशासन की निगरानी टीम गठित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- डीएसए मैदान में नमाज के लिए अनुमति अनिवार्य यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित प्रजाति व मवेशियों के अवैध वध पर रोक की मांग यह भी पढ़ें- चिड़...