बकरावां तालाब में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी सीज
गंगापार, जून 29 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरावां गांव के तालाब में कथित अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को कौंधियारा थाने ले आई। मामले की जांच के लिए खनन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में लंबे समय से रात के समय जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इससे मिट्टी लदे ट्रैक्टर गांव की संकरी गलियों से तेज रफ्तार में गुजरते थे, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। साथ ही धूल और मिट्टी के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती थी। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों ने डीसीपी यमुनानगर से शिकायत की। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.