मथुरा, जुलाई 23 -- राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं संगीतमय शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ से कथा व्यास संत आदित्य नारायण दास महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्राभागवत कथा की शुरुआत कथा की शुरुआत से पूर्व मांट के बेरु बाबा मंदिर से बंसीवट तक गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। ​कथा व्यास आदित्य नारायण दास महाराज ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रजभूमि और बंसीवट की पावन धरा पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मिलना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। भागवत कोई साध...