गोपालगंज, अप्रैल 27 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसीबतरहां बाजार स्थित मीरगंज-भोरे मार्ग पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक बच्चे सहित दो अन्य को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही श्रीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायलों में मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी रिजवान अहमद और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी निवासी प्रकाश कुमार शामिल हैं। प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि रिजवान के चेहरे व नाक पर गहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.