लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- पलिया कलां। बंसीनगर के प्राथमिक विद्यालय मे विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। 20 मार्च को वन विभाग ने विश्व गौरैया दिवस मनाया। इस दौरान, रेंजरों और वनकर्मियों ने बच्चों को गौरैया के संरक्षण, उनके लिए कृत्रिम घोंसले लगाने और गर्मी में पानी-दाने की व्यवस्था करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही, बच्चों को गौरैया के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि कैसे तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण गौरैया का अस्तित्व खतरे में है। बच्चों ने अपने घर और आंगन में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। इस दौरान डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज पलिया रेंज, धनीराम मोटीवेटर, मोटीवेटर नाजरून निशा, गरिमा, वन रक्षक रमाकांत मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.