रांची, फरवरी 21 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की वृहत जलापूर्ति योजना बंसिया से 43 दिनों के बाद पानी की सप्लाई दोबारा शुरू हो गई है। जलापूर्ति बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। विभाग और ठेकेदार के बीच हुई वार्ता के बाद पानी की सप्लाई शुरू की गई है। ज्ञात हो कि चार जनवरी से बंसिया जलापूर्ति केंद्र से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी, इससे लगभग 15 हजार लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान अखबार ने 31 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और ठेकेदार के साथ बातचीत कर जलापूर्ति शुरू कराई। बताया गया कि ठेकेदार को दो वर्ष बाद भी मरम्मत की राशि नहीं मिली थी, इसी कारण पानी की सप्लाई बंद की गई थी। 18 फरवरी के बाद से अब जलापूर्ति सुचारु रूप से हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.