बंसवारी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काबू पाया
सीवान, जून 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के सारीपट्टी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा होते - होते बचा। आगामी 21 जून को ग्रामीण मेघनाथ सिंह की पुत्री की शादी होने वाली है। इसे लेकर घर और दरवाजे पर तैयारियां चल रही हैं। शादी को लेकर दरवाजे पर टेंट - शामियाना लगाने का काम चल रहा था, तब
आग लगने की घटना अचानक बगल के बांस के कोठ(बंसवारी) में आग लग गई और आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आग की बड़ी - बड़ी लपटें निकलनी शुरू हो गई। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गया। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाने के लिए एकजुट हो मोटर चलाकर पानी डालना शुरू कर दिया। इसी बीच डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बसंतपुर के फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना देकर बुलाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों व ग्रामीणों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.