मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे पंटोका पंचायत अंतर्गत भरतमही सरेह स्थित बांस पर लटका एक युवक का शव रविवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुनदेव दास के पुत्र जय प्रकाश कुमार(22) के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने की। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए बंसवारी की ओर गये थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक का शव बांस पर फंदे के सहारे लटका देखा। जिसके बाद शव देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही तत्काल हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत...