हमीरपुर, अप्रैल 12 -- मौदहा। एक युवक के गहरे नाले में गिरने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। कस्बे के गांधी विद्यालय रोड तिराहे के पास रविवार दोपहर एक युवक अचानक गहरे बंश नाले में गिर गया और कीचड़ में जाकर फंस गया। युवक को नाले में गिरा देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मशक्कत के बाद इसे बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब युवक को नाले से बाहर निकाला गया तो वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में था, जिसकी वजह से वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...