लखीसराय, जून 18 -- चानन, निज संवाददाता। किऊल-झाझा रेलखंड में बंशीपुर महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक माना जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। इनकम और यात्रियों की संख्या में जहां हर दिन इजाफा हो रहा है, वहीं सुविधाएं लगातार घटती जा रही हैं। कोरोना काल के बाद कई महत्वूपर्ण ट्रेनों का ठहराव भी विभाग द्वारा हटा लिया गया है, जिससे भी यात्रियों को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में यात्री सुविधा की कमी, ट्रेनों का भी अभावयात्रियों की सुविधाओं की कमी यात्रियों की सुविधाओं को लेकर उपरी पुल का निर्माण कराया गया है। रेलवे ट्रैक पर बढ़ते दबाव एवं रेल परिचालन को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बंशीपुर स्टेशन पर चौथी लाइन भी बिछाई है। लेकिन कई महत्वपूर्ण सुविधा अब भी नहीं मिल रही है। यह स्थिति तब है, जबकि यहां से हर मंगलवार व शनिवार को प्रस...