लखीसराय, अप्रैल 4 -- सूर्यगढ़ा, कजरा, हिटी। जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र स्थित बंशीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी पंकज साह की 27 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था। एक सप्ताह पहले भी दोनों के बीच मारपीट की बात सामने आई थी। पति पंकज साह पंजाब में मजदूरी करता कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतका के भाई संजीत कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.