गोड्डा, अप्रैल 11 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जामनीकोला पंचायत अंतर्गत बंशीपुर गांव में आज अदबी रंग में रंगने को तैयार है। शाह सगुना पीर कमिटी के तत्वावधान में आयोजित 11 अप्रैल रात्रि को एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है और तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंच सजाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक विशेष तैयारी की गई है।मुशायरे में देश-विदेश के नामचीन शायर और कवि अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। मंच पर प्रतिभा यादव, हेलाल बदायूंनी, कुंवर जावेद, निकहत अमरोहवी, जावेद कलीम, मनिका दुबे और ज़िशान भागलपुरी जैसे चर्चित ...