बंशीधर और राहुल की शपथ को विधान परिषद तैयार; भाजपा मेंबरशिप विवाद दरकिनार
पटना, नवम्बर 8 -- बिहार विधान परिषद छठ महापर्व के बाद शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए संपन्न चुनाव से जीतकर आए नए और पुराने विधान पार्षदों को शपथ दिलाने की तैयारियों में जुट गया है। पुराने एमएलसी का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए संभावना है कि 18 नवंबर को निर्वाचित एमएलसी को शपथ दिलाई जाए। तिरहुत ग्रेजुएट सीट से जीते निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक सीट से जीते निर्दलीय राहुल राज को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कथित सदस्यता लेने के आधार पर अयोग्य घोषित करने की मांग तकनीकी आधार पर दरकिनार कर दी गई है, जिससे भाजपा और दोनों एमएलसी बाद में पलट गए थे। विपक्ष से राष्ट्रीय जनता दल और जन सुराज पार्टी ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय को मांगपत्र सौंपकर एक निर्दलीय द्वारा राजनीतिक दल की सदस्यता लेने के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.