गिरडीह, मई 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर धर्मपुर पंचायत के बंशीडीह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क की आस लगाए बैठे हैं। इस गांव की आबादी लगभग 300 सौ है। यह एक पिछड़ी जाति बाहुल्य गांव है। ग्रामीणों ने बताया कि जमुआ चितरडीह पचम्बा मार्ग से बंशीडीह गांव जाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर है। इस सड़क पर सिर्फ दो पहिया वाहन का किसी तरह परिचालन हो पाता है। चार पहिया वाहन इस सड़क से गांव तक नहीं पहुंच पाता है। जिस कारण हमलोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीमार पड़े व्यक्तियों को खटिया के सहारे हमलोग मुख्य सड़क तक ले जाते हैं। उसके उपरांत ही अस्पताल पहुंच पाते हैं। रात्रि के समय तो काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.