मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। तहसील करहल के ग्राम सुमेरपुर व सिंहपुर के किसानों ने हजारा नहर से जुड़े बंबा में पर्याप्त जलस्तर न होने के चलते विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता राजू यादव के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बंबा में पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि बंबा में पानी न होने से उनकी फसलें सूख रही हैं। बताया कि ग्राम झाल नगरिया से भांवत तक जाने वाले बंबा में सिंचाई विभाग द्वारा पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान रामौतार यादव ने कहा कि गेंहू की फसल की सिंचाई न होने से उत्पादन में 50 प्रतिशत की कमी आ सकती है। वहीं स्वागा देवी ने बताया कि उनकी 3 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह सूख गई है। रामवीर ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सै...