इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निजी कॉलेज के पास बंबा में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे श्याम बिहार निवासी अनुज कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव निजी कॉलेज के पीछे बंबा में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.