बंबा के पानी से भरा जाएगा अमृत सरोबर तालाब
कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौराजपुर और लड़ैता में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां जुटे ग्रामीणों ने ब्लॉक अधिकारियों से तमाम शिकायतें की। इस पर अधिकारियों ने उनके निराकरण कराए जाने का शीघ्र आश्वासन दिया। वहां ब्लॉक अधिकारियों ने गांव के सूखे पड़े अमृत सरोबर तालाब को बंबा के पानी से भरवाए जाने की बात कही। ग्राम पंचायत भौराजपुर में चौपाल के दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने तमाम समस्याओं से खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य को अवगत कराया। इस दौरान दो ग्रामीणों ने पेंशन न आने की समस्या को रखा। इसके साथ ही एक ग्रामीण ने गांव में नियमित सफाई कराए जाने की बात कही। वहीं दो ग्रामीणों ने गांव की नाली निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर शिकायतीपत्र सौंपा। चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने गांव के सूखे पड़े अमृत सरोबर तालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.