औरैया, दिसम्बर 22 -- क्षेत्र के गांव गदनपुर में सिदुरियाआलमपुर बंबा से छोड़े गए पानी के कारण किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में अचानक पानी भर जाने से सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दर्जनों किसान इस समस्या से प्रभावित हुए हैं, जिससे गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की निकासी के लिए दो नालियां बनी हुई हैं। इनमें से एक नाली की सफाई तो समय रहते करा दी गई थी, लेकिन दूसरी नाली की लंबे समय से सफाई नहीं हुई। सफाई न होने के कारण नाली में घास-फूस उग आई और मिट्टी भर जाने से वह पूरी तरह जाम हो गई। किसानों के अनुसार, जब सिदुरियाआलमपुर बंबा से पानी नालियों में आया तो जाम पड़ी नाली में पानी का बहाव रुक गया। नतीजतन नाली ओवरफ्लो हो गई और पानी आसपास के खेतों में फैल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.