फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। बंबा के कटान से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। इसमें आलू की फसल की बड़ा नुकसान हुआ है। रात में बंबा बरौन पुलिया के पास कट गया। इससे कई बीघा फसलों में पानी भर गया। इससे किसानों में आक्रोश पनप गया है। किसानों ने बताया नहर की पगडंडी कई जगह कमजोर है जब पानी आता है तो कटान हो जाता है। बंबा नहर किसानों को राहत देने से ज्यादा दुखदाई बन रही है। कभी-कभी पानी छोड़ा जाता है तो नहर कहीं न कहीं कट जाती है। इससे फसलों को नुकसान हो जाता है। बरौन पुलिया के पास रामसागर के मकान के सामने बंबा रविवार रात को कटान हो गया। इससे सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। इसमें सुभाष, अजय शुक्ला, मीनू, सलीम आदि की फसलें जलमग्न हो गईं। जिन किसानों की आलू की फसल में पानी भरा उनको बड़ा नुकसान हुआ है। किसान बताते हैं कि बंबा की ...