बंपर लिस्टिंग के बाद पहला नतीजा, जियो प्लेटफॉर्म्स को 8389 करोड़ रुपये का मुनाफा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को बंपर लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को अपने वित्तीय नतीजे पेश किए। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद कंपनी के यह पहले नतीजे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में 8389 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का मुनाफा 13.7 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 7,379 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। तिमाही आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 8 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7,764 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 1431.20 रुपये पर बंद हुए हैं। 40,475 करोड़ रुपये रहा कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.