बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- गिरियक अस्पताल में हुआ था ऑपरेशन, निजी क्लीनिक में गयी जान महिला के पति ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप फोटो : गिरियक-गिरियक अस्पताल में रविवार को हंगामा करते ग्रामीण। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक अस्पताल में 19 मार्च को एक महिला का बंध्याकरण का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी थी। रविवार को इलाज के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव को लेकर गिरियक अस्पताल पहुंच गये और हंगामा करने लगे। मृतका इसुआ गांव निवासी नीतीश कुमार पासवान की पत्नी करिश्मा कुमारी थी। मौत होने के बाद परिजन शव को लेकर गिरियक अस्पताल पहुंच गये और जमकर हंगामा किया। परिजन, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस न...