बंध्याकरण के दौरान महिला के शरीर पर जख्म के निशान, जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित
गया, जून 20 -- शहर के प्रभावती अस्पताल में बंध्याकरण के दौरान एक महिला के शरीर पर जलने जैसे जख्म के निशान मिले। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शनिवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. सिद्धार्थ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरी परवीन, अस्पताल प्रबंधक विमलेश कुमार और नर्सिंग अधिकारी प्रियंका कुमारी को शामिल किया गया है। टीम यह पता लगाएगी कि महिला के शरीर पर जलने जैसे निशान किस कारण से बने। ऑपरेशन टेबल पर लेटते ही होने लगी थी जलन
महिला की शिकायत तेल बिगहा की प्रगति कुमारी अभी प्रभावती अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि शुक्रवार को बंध्याकरण के लिए ऑपरेशन टेबल पर लेटते ही कंधे के पास पीठ में तेज जलन महसूस होने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी वहां मौजूद जीएनएम को दी। लेकिन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.