गढ़वा, मार्च 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत वनसानी गांव के भंवरिया टोला निवासी महादेव भूइयां की पत्नी शीला देवी का बंध्याकरण ऑपरेशन फेल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शीला ने वर्ष 2016 में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया था कि अब वह गर्भवती नहीं होंगी। ऑपरेशन के करीब नौ वर्ष बाद 27 अगस्त 2025 को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद पीड़ित महिला और उनका परिवार लगातार सरकारी सहायता की मांग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.