चतरा, फरवरी 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण एवं नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 लोगों ने परिवार नियोजन की स्थायी विधि को अपनाया। जानकारी के अनुसार शिविर में 19 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया, वहीं एक पुरुष की नसबंदी की गई। सभी लाभुकों का पूर्व जांच के बाद चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑपरेशन के बाद आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी लाभुक स्वस्थ हैं और उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.