बंधे में बने गड्ढों से हादसे की आशंका
बलिया, जून 29 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव के सामने स्थित टीएस बंधा पर सड़क किनारे बने गड्ढ़े खतरे को दावत दें रहे हैं। सड़क किनारे उगे झाड़-झंखाड़ के चलते गड्ढ़ें लोगों को दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चैनपुर गुलौरा निवासी अजीत मिश्र का कहना है कि सड़क के किनारे बने गड्ढों के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं। दिन के समय किसी तरह लोग सावधानी से गुजर जाते हैं। लेकिन रात में गड्ढ़ों के चलते दुर्घटनाएं हो जाती है। बाढ़ खंड के जेई राजेश कुमार राव का कहना है कि जल्द ही बंधे का मरम्मत कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.