लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- मोहाना नदी से होने वाले कटान से बंधे को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब सोलह किलोमीटर बांध रोड पर जसनगर गांव के सामने काम कराना शुरू किया है। सिंचाई विभाग बांध रोड के किनारे पत्थर के बोल्डर तारों में कसकर लगाने का काम करा रहा है। इससे बांध रोड के कटान से बचने की उम्मीद है। इस रोड पर ही नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक है। इसके कटने से रेलवे ट्रैक समेत पूरे इलाके के तबाह होने की आशंका है। गिरिजापुरी बैराज से बना सोलह किलोमीटर लंबा यह बंधा मोहाना नदी के निशाने पर है। जसनगर गांव के पास नदी बंधे के करीब आ रही है। पिछले साल की बाढ़ में यह किसी तरह बामुश्किल बच पाया था। सिंचाई विभाग के जेई नितिन यादव ने बताया कि मोहाना नदी बांध रोड के किनारे पहुंच रही है। बांध को मजबूती देने के लिए पत्थर के बोल्डर तारों में कसकर बांधते हुए न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.