महाराजगंज, जून 24 -- धानी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हथिगढ़वा के टोला खरिहनिया में एक वृद्ध का शव पानी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार हथिगढ़वा निवासी पूर्व प्रधान अदालत सहानी के पुत्र की शादी रविवार को हुई थी। बारात से लौटने के बाद परिजनों को पता चला कि अदालत सहानी के भाई नरेश (60) पुत्र ढुनमुन घर पर नहीं हैं। परिजनों ने सोमवार को उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार को परिजनों ने बृजमनगंज थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी। इसी बीच शाम के समय जंगल की ओर से लौट रहे कुछ लोगों ने खरिहनिया बंधे के पास तालाब में एक शव को उतराते देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त ल...