बंधु तिर्की ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर
रांची, अप्रैल 20 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अंचल विभाग के कर्मचारियों को जमीन से संबंधित मामलों के आवेदन का निष्पादन सात दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया गया। वहीं आवास योजना को लेकर पंचायत सेवकों को सही लाभुकों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बंधु तिर्की ने कहा कि गांवों में जाकर सर्वे करने से ही वास्तविक पात्रों की पहचान संभव है, इसलिए जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने विभिन्न पंचायतों के मुखिया से उनके क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.