बंधु तिर्की ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
रांची, मई 24 -- चान्हो, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने विवाहिता सुहाना परवीन की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने रविवार को पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता असरफ अंसारी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि सुहाना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना के दिन मौजूद मृतका की भाभी ने भी आरोपी जावेद के व्यवहार और क्रूरता की जानकारी दी। बंधु तिर्की ने सुहाना के छोटे पुत्र से मिलकर उसे सांत्वना दी और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.