भागलपुर, फरवरी 10 -- रामजानीपुर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत एक क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबलों में बंधु जयराम की टीम ने भोलसर एकचारी की टीम को 46 रनों से पराजित किया, वहीं रामजानीपुर टीम ने हजूरनगर की टीम को 75 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भोलसर एकचारी और किसनदासपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें भोलसर एकचारी की टीम ने किसनदासपुर को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस क्वार्टर फाइनल मैच में धर्मवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बंधु जयराम टीम और भोलसर एकचारी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंधु जयराम की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 216 ...