गोपालगंज, मार्च 7 -- भोरे, एक संवाददाता। जगतौली ओपी क्षेत्र के बंधुछापर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में 10 लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी सुरेंद्र चौधरी ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही मुन्ना यादव, बृजेश यादव, नितेश यादव, सरली देवी, बबिता देवी एवं अंकुश कुमार अचानक आकर मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई जितेंद्र, पिता बिजली, बेटी और भतीजी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। साथ ही महिलाओं के जेवर भी निकाल लिए गए। दूसरी ओर मुन्ना यादव ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वह बड़कागांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुभाष यादव, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, बिजली यादव, अंशु कुमारी, कल्पना कुमारी, भागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.